फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: होम्यपैथी इलाज अपना कर मरीज भगाएं गठिया और जोड़ों का दर्द

विज्ञापन
मरीज को देखते डॉक्टर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चंदौली। जोड़ों में दर्द और गठिया की समस्या दिनों दिन बहुत ही बढ़ती जा रही है। जैसे डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज बढ़ रहे हैं वैसे ही गठिया व जोड़ों की दर्द की समस्या से मरीज परेशान हैं। जिला चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पी एल यादव ने बताया कि ऐसे में मरीजों को होम्योपैथी का इलाज अपना कर गठिया और जोड़ों का दर्द भगाने की जरूरत है।
विज्ञापन

बाबा कीनाराम स्वशासीय मेडिकल कॉलेज से संबंध पंडित कमलापति त्रिपाठी सयुंक्त जिला चिकित्सालय में होम्योपैथी की ओपीडी संचालित होती है। जहां रोजाना गठिया और जोड़ के दर्द से परेशान 30 मरीज आते हैं। जिला चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पी एल यादव ने बताया कि अगर किसी को जोड़ में दर्द हो, घुटने में सूजन हो,पैरों की एड़ियों में दर्द ,सुबह उठकर चलने में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा हो तो ऐसे में होम्योपैथिक दवाएं बहुत ही कारगर हैं।
इसके बावजूद भी यदि लाभ न मिले तो अपने नजदीकी होम्योपैथिक चिकित्सालय जाकर संपर्क करें, इसके साथ-साथ अपने खान-पान, दैनिक दिनचर्या पर भी सुधार की आवश्यकता होती है। जिस खानपान से यूरिक एसिड के बढ़ता है उसे खाने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा कुछ एक्सरसाइज, व्यायाम तथा सुबह उठकर टहलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें