फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्टेशन को स्वच्छ रखने के लिए यात्रियों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे के स्वास्थ्य विभाग की ओर स्टेशन और रेलवे के काॅलोनियों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों कूड़ा डस्टबिन में फेंकने और कालोनियों में लोगों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग डस्टबिन में रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर रेलवे की ओर से चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत रविवार को रेलवे स्टेशनों और रेलवे काॅलोनियों में अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। पीडीडीयू जंक्शन पर यात्रियों को गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन के प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया। इसी तरह लोको कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी में अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक राहुल कुमार, अक्षय कुमार, शशि भूषण सिंह, रामनरेश राम, अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें