फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: उर्स मेले में दो दुकानदारों के बीच मारपीट, हुई फायरिंग, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। तलाशपुर गांव स्थित मजार पर रविवार की शाम आयोजि उर्स में दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना बरुइन गांव निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान हमलावर पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग भी की।
विज्ञापन

सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे तलाशपुर में एक मजार है। यहां हर साल उर्स पर मेला लगता है। सोमवार को लगने वाले मेला से पहले रविवार को ही दुकानदार दुकान लगा रहे थे। दुकान लगाने के मसले पर दो दुकानदारों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान एक दुकानदार ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। चार से पांच की संख्या में आए लोगों ने विरोधी दुकानदार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।मारपीट की इस घटना में बरुइन गांव निवासी अमन (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। हमलावर दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग करते हुए बिहार की ओर भाग निकले। इस संबंध में सीओ सदर राजेश राय का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें