Chandauli News: शिकायत के बाद एसी ठीक किया, लेकिन रात दो बजे ट्रेन टूंडला के पहले ही थी कि फिर से एसी बंद हो गया। यात्रियों ने रेलवे के टोल फ्री नंबर 139 के साथ एक्स (ट्विटर) पर रेलमंत्री, रेलवे बोर्ड, डीआरएम दिल्ली सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत की। वहां से जवाब मिला कि जल्द ही समस्या को समाधान हो जाएगा।
आनंद विहार से पटना जा रही आनंद विहार समर स्पेशल ट्रेन का एसी खराब होने से शनिवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन के पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर शिकायत के बाद भी एसी की मरम्मत नहीं हुई और ट्रेन आगे के लिए खुल गई तो नाराज यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दिया।
विज्ञापन
इसके बाद प्लेटफॉर्म पर हंगामा किया। काफी प्रयास के बाद भी एसी की मरम्मत नहीं हो सकी। ऐसे में यात्रियों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया गया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। हंगामा के कारण ट्रेन पौने दो घंटे तक प्लेटफाॅर्म पर खड़ी रही।
आनंद विहार से पटना के लिए चली समर स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय 1.15 बजे से 35 मिनट की देरी से 1.51 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। ट्रेन के रूकते ही एसी इकॉनामी कोच एम-3 और एम-2 के यात्रियों ने एसी खराब होने की शिकायत स्टेशन के अधिकारियों से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
निर्धारित ठहराव के बाद सिग्नल होने पर ट्रेन खुल गई। इससे यात्री नाराज हो गए और चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इसके बाद कोच से प्लेटफार्म पर उतर कर हो हल्ला करने लगे। आनंद विहार से पटना की यात्रा कर रहे सैफ आलम, अमित यादव, बिट्टू कुमार, आलोक कुमार और अजय कुमार आदि ने बताया कि ट्रेन शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे आनंद विहार से खुली। इसके कुछ देर बाद ही एसी ने काम करना बंद कर दिया।
शनिवार को दिन चढ़ने के साथ यात्रियों की हालत खराब होने लगी। कानपुर और प्रयाग राज में आश्वासन मिला कि जल्द ही एसी काम करने लगेगा लेकिन एसी ठीक नहीं हुआ। पीडीडीयू जंक्शन पर भी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। चेन पुलिंग की सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, एसआई मुकेश कुमार, अर्चना मीना, जीआरपी कर्मी, सीएसजी एनके मिश्र सहित इलेक्टि्रकल विभाग की टीम पहुंची।
विभाग ने एसी को ठीक करने का प्रयास किया लेकिन यह ठीक नहीं हुआ। बाद में अधिकारियों ने किसी तरह समझा बुझाकर यात्रियों को शांत कराया और ट्रेन शाम 3.38 मिनट पर आगे के लिए रवाना हुई।