फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चार दिन में गोदाम पहुंच जाएगा धान का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। जिले में धान की खेती के लिए नर्सरी डालने के बाबत तैयारी शुरू हो गई है। कृषि विभाग भी उन्नतशील धान मंगाने में जुट गया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक चार दिन में बीज गोदाम में पहुंच जाएगा। इसमें विशेष रूप से एचयूआर 917, एमटीयू 7029, डीपीटी 5204 और सियार्ट्स प्रजाति के बीज शामिल हैं। जिले में इस वर्ष एक लाख 10 हजार हेक्टेयर में धान की खेती होनी है।
विज्ञापन

नरवन और करइल का इलाका खास तौर पर नाटी मंसूरी और महीन प्रजाति के धान के उत्पादन के लिए जाना जाता है। खरीफ का सीजन शुरू होने से पहले ही किसानों को उन्नत प्रजाति के बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। जिला मुख्यालय स्थित कृषि विभाग के केंद्रीय बीज गोदाम में चार दिन में धान की महीन और नाटी मंसूरी की उन्नत प्रजाति का बीज पहुंचने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें