फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कल से शुरू होगी धान की खरीद, 112 क्रय केंद्र बनाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले में शुक्रवार से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए 112 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार को एडीएम सुरेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर धान खरीद की तैयारियों की समीक्षा की। वहीं, ई-पॉश मशीन का प्रशिक्षण भी हुआ।
विज्ञापन


बैठक में एडीएम ने कहा कि ई-पॉश मशीन के तकनीकी प्रमुख को निर्देश दिया कि तहसील स्तर पर अपने प्रतिनिधि अवश्य रखें, ताकि तकनीकी समस्याएं आने पर उनका तत्काल निराकरण हो सके। बताया कि इस बार शासन ने 2300 रुपये समर्थन मूल्य तय किया है। वहीं, जिले को 23500 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसके आधार पर सभी एजेंसियों को खरीद लक्ष्य का विभाजित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 112 क्रय केंद्र खोलने के लिए डीएम से अनुमोदन मिल गया है। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों को जल्द से जल्द तैयारियां पूरी करने की हिदायत दी।
-
क्रय केंद्रों पर चस्पा करें प्रभारी का नाम और मोबाइल नंबर

धान की खरीद के लिए 2562 बोरे उपलब्ध कराए गए हैं। एडीएम ने कहा कि क्रय केंद्रों पर प्रभारी का नाम और मोबाइल नंबर चस्पा किया जाए। वहीं, केंद्र प्रभारी यदि बाहर जाते हैं तो मूवमेंट रजिस्टर पर इसका विवरण जरूर दर्ज करेंगे। ऐसा नहीं करने पर प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने जिला प्रबंधकों को हिदायत दी कि किसी भी डिफाल्टर केंद्र प्रभारी को धान की खरीद में न लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें