फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ओवर लोड गिट़्टी लादकर जा रहा डंपर पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। चकिया-इलिया मार्ग पर गांधीनगर जंगल वाले मोड़ के पास बुधवार की भोर में ओवर लोड गिट्टी लेकर जा रहा एक डंपर पलट गया। हादसे में ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

एक डंपर सोनभद्र और मिर्जापुर की पहाड़ियों से गिट्टी लादकर चकिया होते हुए बिहार जा रहा था। ओवरलोड वाहन आमतौर पर सीधे हाईवे का रास्ता नहीं अपनाते हैं। वे दूरी कम करने, टोल टैक्स बचाने और परिवहन विभाग की नजर से बचने के लिए अहरौरा से होते हुए चकिया तथा इलिया थाना क्षेत्र के रास्ते होते हुए बिहार की ओर जाते हैं। जबकि शिकारगंज पुलिस चौकी और चकिया कोतवाली के रास्ते से भी ये गाड़ियां गुजरती हैं। इन गाड़ियों पर पुलिस तथा परिवहन विभाग की कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है। जबकि जिलाधिकारी का सख्त आदेश है कि कोई भी ओवरलोड गाड़ियां जिले में कहीं भी नहीं चलेंगी ,अगर चलती है तो पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इनपर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें