फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ से अधिक बच्चों को 10 सीजीपीए

Sun, 29 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में सफल होने पर मुगलसराय के कैलाशपुरी स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में खुशियां मनाते छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
सीबीएसई दसवीं में भी बालिकाओं ने जिले में परचम लहराया है। जिले का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम जानने के लिए छात्र-छात्राओं का हुजूम साइबर कैफे पर उमड़ा रहा। जैसे-जैसे परिणाम मिलते गए उत्तीर्ण छात्रों के चेहरे खुशी से खिल गए। परिवारीजनों, मित्रों और रिश्तेदारों ने उन्हें बधाई दी और मुंह मीठा कराया। सभी विद्यालय के प्रधानाचार्यों ने छात्र-छात्राओं की  सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिले में सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया है।
विज्ञापन


जनपद  में सीबीएसई के 15 विद्यालय हैं जहां जिले के तीन हजार छात्र-छात्राओं ने  परीक्षा दी। पास होने वालों में लड़कियों का प्रतिशत 52 रहा तो लड़कों का  प्रतिशत 48। केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय के 27, एसजी पब्लिक स्कूल के  24, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल के चार छात्र-छात्राओं ने दस सीजीपीए अंक प्राप्त  किए। इसी प्रकार मानस कान्वेंट स्कूल के नौ और सनबीम स्कूल दुलहीपुर  मुगलसराय के 13 छात्र-छात्राओं ने दस सीजीपीए पाकर स्कूल का मान बढ़ाया।  एसआरबी पब्लिक स्कूल मालगोदाम रोड मुगलसराय की छात्रा ज्योति यादव ने 9.9  सीजीपीए पाकर परिवार का मान बढ़ाया। ग्रामीण क्षेत्रों में युनिवर्सल  पब्लिक स्कूल के पांच, महर्षि अरविंद शिक्षण संस्थान कमती कला के दस,  बृजनंदिनी कान्वेंट स्कूल के दस छात्र-छात्राओं ने दस सीजीपीए पाकर  विद्यालय और परिवार का मान बढ़ाया। विद्यार्थियों  की सफलता पर  अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर रही तो छात्रों ने  अपने सफल होने पर  अभिभावकों और गुरुजनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिए। रिजल्ट  देखने से पूर्व  उन्होंने मंदिरों मे जाकर मत्था टेका।

चंदौली स्थित तपोवन  विद्यालय और सेंटथामस का परीक्षा  परिणाम शत-प्रतिशत रहा। तपोवन विद्यालय के शिवांगी राय, तनिष्का चौहान ने  9.8 सीजीपीए पाकर  प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हेमंत राय 9.4 सीजीपीए पाकर द्वितीय स्थान  पर रहे। कविता, रोहित, अंशुमान, प्रदीप, रजनीश, ओमकार व अजीत कुमार  9.2 सीजीपीए प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। तपोवन विद्यालय के प्रबंधक डा0  विजय कुमार राय तथा सेंट थामस स्कूल के  प्रधानाचार्य जेएच रिचर्ड ने भी छात्र-छात्राओं शुभकामनाएं दीं। उधर, सुबह से ही साइबर कैफे मेंे छात्र छात्राओं को हुजूम जुटने लगा था। सब अपने परिणाम जानने को उत्‍सुक रहे। हालांकि इस दौरार नेटवर्क जाम होने की समस्याएं भी आती रही। लेकिन लोग परिणाम देेखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें