फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 6 महीने से 250 से ज्यादा स्ट्रीट लाइटों की बत्ती गुल, 50 से अधिक गलियों में रहता है अंधेरा

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के गुरुद्वारा के समीप खराब स्ट्रीट लाइट। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शहर को रोशन करने के लिए करीब एक करोड़ 75 लाख रुपये खर्च कर लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें व्यवस्था की बदहाली से जूझ रही हैं। इनमें 250 से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें पिछले छह महीने से खराब हैं, जिसके कारण नगर की 50 से ज्यादा गलियों और मोहल्लों में रात में अंधेरा पसरा रहता है। क्षेत्र के लोगों की शिकायतों के बाद भी नगर पालिका प्रशासन इनकी मरम्मत नहीं करा रहा। ऐसे में शाम होते ही कई मोहल्लों में अंधेरे की वजह से आने-जाने में लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

नवरात्र का पर्व नजदीक होने के कारण बाजारों और प्रमुख मार्गों के साथ ही मोहल्लों में भी रात में आवाजाही बढ़ने लगी है। इसके बावजूद कई गलियों में रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब लाइटों की शिकायत कई बार की गई, लेकिन नियमित निगरानी और समय से मरम्मत की व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है।
नगर पालिका की ओर से शहर में सार्वजनिक स्थानों और बिजली के खंभों पर 2150 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी। इनमें करीब 500 एलईडी बल्ब भी शामिल हैं। पालिका के अनुसार पिछले छह महीने से 250 से ज्यादा लाइटें खराब हैं।
विज्ञापन

कैलाशपुरी वार्ड, महमूदपुर, रविनगर, कालीमहाल, चंदासी, कसाब महाल, अलीनगर, बिछड़ी और मुगलचक समेत कई मोहल्लों की गलियों में खराब लाइटों की शिकायत सामने आई है। कई जगहों पर एक ही गली में एक से अधिक लाइटें खराब होने के कारण अंधेरा और गहरा हो जाता है।

पीडीडीयू नगर के गुरुद्वारा के समीप खराब स्ट्रीट लाइट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें