फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति को विश्व में दिलाई पहचान

Wed, 13 Jan 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद की जयंती मंगलवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में जिले भर में विभिन्न संगठनों ने अपने अपने तरीके से इसे मनाई।आैर कहा गया कि विवेकानन्द ने भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर एक पहचान दी।
विज्ञापन


विहिप जिला इकाई एकल विद्यालय फाउंडेशन की ओर से पदयात्रा निकाली गई। वहीं एनसीसी की ओर से हृदयपुर गाव में सफाई अभियान चलाया गया और शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षित किया गया। नगर के काली माता मंदिर पर भी हवन पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
एकल विद्यालय फाउंडेशन की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती पर राममंदिर से पदयात्रा निकाली। मंदिर से शुरू होकर पदयात्रा नगर भ्रमण करते हुए कैलाशपुरी स्थित पोद्दार भवन में पहुंची।  इस मौके पर अंचल अध्यक्ष आशीष कुमार जायसवाल, संजय कुमार, विजयनरायन सिहं, डा. अजय तिवारी, सुशील तिवारी, जयप्रकाश गुप्ता, अनिता अंबेश, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


91 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से नगर के समीपवर्ती हृदयपुर ग्राम सभा को गोद लिया गया और कमान अधिकारी कर्नल टीएस कैरोन के नेतृत्व में छात्र सैनिकों ने गांव में पहुंच कर गांव की साफ सफाई की।  इस मौके पर सुबेदार मेजर तारापति पौड़ियाल, सुबेदार प्रेमसुख, वीर बहादुर यादव, श्याम सुंदर, कुंदन सिंह, अंकित कुमार, अभिषेक, अमन शर्मा आदि रहे।

श्री माता काली धर्माथ सेवा ट्रस्ट की ओर से नगर के रेलवे गेट के सामने स्थित मंदिर पर विवेकानंद युवा वेलफेयर सोसायटी के साथ मिलकर हवन पूजन किया गया।इस मौके पर तरुण कुमार, अभिशेक, शेरू, विकास शर्मा, संजय सिंह, आशु, आदि रहे।

धानापुर स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत युवा सप्ताह की शुरूआत की गई। 

इसमें कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ध्रूव भूषण  सिंह, डॉ. दया शंकर सिंह यादव,अनुज कुमार सिंह,किरन यादव, डॉ. सुभाष राम, डॉ.प्रवीण, धीर सिंह आदि उपस्थित रहे। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार स्वामी विवेकानंद जयंती पर स्थानीय सरस्वती शिशु शिक्षा निकेतन के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। 

इस मौके पर प्रबंधक रामकिशोर सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्र, मुल्लू प्रसाद बिंद, अजीत सिंह,  आदि रहे। कंदवा संवादाता के अनुसार चिरईगांव स्थित रामकृपाल सिंह आईटीआई कालेज जयंती  मनायी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें