फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्क रहकर ही सुरक्षित रह सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
सतर्क रहकर ही सुरक्षित रह सकते हैं
विज्ञापन

अधीनस्थों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराने का दिया निर्देश
सचित्र- 23
संवाद न्यूज एजेंसी
शहाबगंज। स्थानीय ब्लॉक सभागार में सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को अधिनस्थों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंस ध्यान रखते हुए गांव में चल रहे कार्यों का निष्पादन करने व लोगों के मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सतर्कता व जागरूकता अपनाकर ही कोरोना से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि जनपद में ढाई लाख लोगों के मोबाईल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि गांवों में जाकर प्रत्येक मोबाइल धारकों के मोबाईल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराएं। उन्होंने कहा कि गांवों में इस कार्य के लिए आशा, एएनएम, आंगनबाडी, सफाईकर्मी, रोजगार सेवक, कोटेदार, गांव में नियुक्त सचिव, लेखपाल सहित अन्य लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने में सहयोग करने की अपील की ताकि कोरोना मरीज के संपर्क में आते ही मोबाइल से सूचना मिलने लगे। कर्मचारियों को ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंस के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही हिदायत दी कि एक सप्ताह में वे सभी ग्रामीणों के मोबाइल में एप डाउनजोड करा दें। इस मौके पर डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, बीडीओ धर्मजीत सिंह ,बीईओ प्रकाशचंद्र यादव, सीडीपीओ आशीष कुमार वर्मा, सप्लाई इंस्पेक्टर ममता सिंह, वीडीओ अखिलेश तिवारी, डा. संजय कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें