फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के मार्ग पर शराब की दुकान खोलने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के भोजापुर रेलवे क्रासिंग के समीप कालेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर देशी शराब की दुकान खोले जाने से लोगों में आक्रोश है। सोमवार को युवकों ने दुकान के समीप खड़े होकर प्रदर्शन किया। चेताया कि मंदिर के मार्ग से दुकान को नहीं हटाया गया तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन राजस्व की बढ़ोत्तरी को लेकर हिंदू धर्म और संस्कृति को ताख पर रखकर कालेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर देशी शराब की दुकान खोलने की अनुमति दी है। देशी शराब दुकान के चंद दूरी पर महिला विद्यालय है। सुबह शाम महिला छात्राओं का आना जाना रहता है। कहा कि देशी शराब की दुकान खुलने से आसपास गांव के लोग और महिलाओं को परेशान होगी। कहा कि कोरोना की वजह से लागू लॉक डाउन के कारण घर में खाने के लाले पड़े हैं। दारू की दुकान खुलने से परिवार में कलह बढ़ जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान आशुतोष, बृजेश यादव, आनंद यादव, पियूष यादव, शरद शर्मा, राणा बिंद, दिलीप सोनकर, अंकित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें