फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके पर काम कराने के विरोध में तीसरे दिन भी चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के विभिन्न अनुभागों में ठेके पर काम कराने के विरोध में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन और आल इंडिया रेलवे एससी एसपी इंप्लाई एसोसिएशन की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को तीसरे दिन ट्रैक मशीन अनुभाग में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान चेतावनी दी गई कि यदि ठेके पर काम को नहीं रोका गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान ईसीआरकेयू के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान और आल इंडिया रेलवे एससी एसटी इंप्लाई एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने कहा कि काफी दिनों पूर्व बना गार्डर ब्रिज को काटकर स्क्रैप बनाकर बेचा जा रहा है। वहीं ठेकेदार के श्रमिक गलत तरीके से आक्सीकटिंग प्लेट को भी स्क्रैप बनाकर बेच रहे हैं। अधिकारी की लापरवाही से बना माल समय पर न भेजने के कारण वर्षों से ब्रिज गार्डर जंग खाता रहता है। बाद में उसे स्क्रैप बनाकर बेच दिया जाता है। इससे राजस्व की क्षति होती है। इस अवसर पर एसपी सिंह, महेन्द कुमार, शंकर प्रसाद, सुल्तान अहमद, एके उपाध्याय, अनिल कुमार सिंह, मोहन राम, बीबी सिंह, शंकर राम, केदारनाथ तिवारी, रामचंद्र यादव, राजेन्द्र प्रसाद, रामजी यादव, शिवशकल यादव, रमेश श्रीवास्तव, सुधीर कुमार, ऋषिकेश यादव, जीत बहादुर थापा, संजय कुमार, सुनील कुमार, अमरेन्द्र कुमार, प्रभात कुमार, कृष्णा शाह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें