फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइएएस बन जनपद का गौरव बने शिवम

विज्ञापन
शिवम आशुतोष सिंह, संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफल - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चहनिया। क्षेत्र के नेकनामपुर निवासी शिवम आशुतोष सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर गांव व जनपद का नाम रोशन किया है। देश में सर्वोच्च सेवा के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा में उन्होंने 220वां रैंक हासिल किया है। उनकी सफलता से परिजनों सहित क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। उन्होंने दूसरी बार यह सफलता अर्जित की है।
विज्ञापन

गांव निवासी चंद्रभानु सिंह व कुसुम सिंह के होनहार पुत्र शिवम ने आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पिता चंद्रभानु सिंह बलिया में अपर जिला जज के पद को सुशोभित कर रहे हैं। वहीं बहन निवेदिता सिंह सोनभद्र में सिविल जज हैं। पिता व बहन के नक्शेकदम पर चलकर मेहनत करते हुए शिवम आशुतोष सिंह ने 2018 में भी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 477वीं रैंक प्राप्त किया था। इसके बाद इंडियन एकाउंट फाइनेंस के पोस्ट पर कार्य करते हुए रैंक में सुधार के लिए लगातार मेहनत करते रहे। उनकी मेहनत रंग लई और वर्ष 2019 में उन्होंने देश की सर्वोच्च सेवा के लिए हुई परीक्षा में 220वीं रैंक प्राप्त किया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा इलाहाबाद में हुई जबकि उच्च शिक्षा उन्होंने दिल्ली से प्राप्त की। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर चाचा सुजीत सिंह सहित गांव के रघुराज सिंह, एड. रमेश सिंह, रामसिंह ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें