विधायक को किया गिरफ्तार
नौबतपुर जा रहे सकलडीहा विधायक प्रभुनरायन यादव को लीलापुर फाटक के पास गिरफ्तार कर लिया गया। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी और कोतवाल के बीच तीखी बहस हुई। सयुस महासचिव दिलीप पासवान, अरविंद पासवान ने पुतला दहन किया। इसके अलावा चकिया, शिकारगंज, इलिया व सकलडीहा में पुतले जलाए गए।
सीएम योगी की जनसभा में केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के वार का पलटवार करते हुए पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि पांडेय जी खुद शिलापट्ट के बड़े शौकीन हैं। वो खुद जिला पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर के कार्यों पर अपना शिलापट्ट लगवाने का काम करते हैं। वास्तविकता को स्वीकार करना चाहिए। उन्हें अपने पद और उसकी गरिमा का ध्यान रखा जाए। समाजवादी पार्टी ने कई ऐसे कार्य किए हैं जिसका भाजपा सरकार ने लोकार्पण और शिलान्यास किया है। संवाद