पेट्रोलियम पदार्थों में हुई हालिया वृद्धि पर गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने नगर में जुलूस निकाला और क्षेत्र भ्रमण के बाद वीआईपी गेट के समीप प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस मौक पर हुई सभा में केंद्र सरकार को जन विरोधी बताया। कार्यकर्ताओं ने तेल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की।
जीटी रोड पर ओवरब्रिज के समीप शास्त्री पार्क में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी की सरकार आयी है, तब से महंगाई आसमान छू रही है। कभी प्याज तो कभी दालों की कीमत आसमान पर पहुंच रही है। इससे आम जन से लेकर छात्र, व्यापारी, किसान सभी त्रस्त हैं। अभी लोग महंगाई की मार झेल ही रहे थे कि ऐन त्योहार के मौके पर डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि कर दी गई है। कहा कि नरेन्द्र मोदी ने चुनाव के दौरान काला धन वापस लाने का वादा की थी, काला धन तो वापस नहीं आया लेकिन देश का उद्योग पति विजया माल्या देश से काला धन लेकर भागने में सफल रहे। इसके पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और क्षेत्र भ्रमण कर नगर के वीआईपी गेट पर पहुंच कर प्रधानमंत्री के प्रतीक का पुतला दहन किया। बाद में शास्त्री पार्क में सभा के दौरान चेतावनी दी कि पेट्रोल डीजल की बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं हुई तो कांग्रेसी सड़क से संसद तक आंदोलन करेंगे। पुतला दहन और सभा में रामजी गुप्ता, हीरालाल शर्मा, शाहिद तौसिफ, बृजेश गुप्ता, सतपाल सिंह, विजय गुप्ता, नंदगोपाल सिंह, शमीम अनवर सिद्दीकी, दशरथ चौहान, अकील अहमद, संजय मिश्र, मेवालाल, धनंजय सिंह, मृत्युंजय शर्मा आदि रहे।
दीपक गुप्ता, गप्पू, राकेश अग्रवाल आदि शामिल रहे।