फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महिला चिकित्सालय में ओपीडी खुलने से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अनलॉक वन के तहत सरकार के निर्देश पर अस्पतालों में ओपीडी चलाने की इजाजत दे दी गई। नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में ओपीडी के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 45 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। जिसमें महिलाएं और बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए 25 मार्च से लॉकडाउन होते ही सभी अस्पतालों में ओपीडी की सुविधाएं बंद कर दी गई थी। इससे मरीजों को खासकर गभर्वती महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था। इसके बाद एक जून से सरकार की ओर से अनलॉक वन की शुरुआत की गई। इसमें सशर्त कई प्रतिष्ठानों और संस्थानों को खोलने की छूट गई। बुधवार को राजकीय महिला चिकित्सालय में ओपीडी शुरू कर दी गई। पहले दिन अस्पताल में सौ मरीज दिखाने के लिए पहुंचे। जबकि दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सिर्फ 45 मरीज पहुंचे। ओपीडी खुलने से मरीजों ने काफी राहत महसूस की है। इस संबंध प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आकिफ अहमद ने बताया कि ओपीडी का संचालन शुरू कर दिया गया है। बरसात होने के कारण दूसरे दिन मरीजों की संख्या कम रही। कहा कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है इसके बाद उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें