फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बृहस्पतिवार को नगर स्थित पार्टी कार्यालय हुई। इसमें देश की वर्तमान स्थित6ि पर चर्चा करने के साथ गलवां के शहीदों कोश्रद्धांजलि दी गई। साथ ही चीन में निर्मित वस्तुओं का विरोध कर उनका बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि देश के पूर्व रक्षामंत्री मुलायमसिंह यादव ने पूर्व में लोकसभा सदन के पटल पर कहा था कि देश का सबसे बड़ादुश्मन चीन है। इसकी देश की सीमा पर हमेशा गिद्धदृष्टि लगी रहती है। मौजूदा सरकार को सर्तकरहते हुए आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है। अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख महेंद्रपासवान ने कहा कि देश को चाइना के बने सभी सामान का बहिष्कार करआत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता किसी भी तरह की कुर्बानी देने कोतैयार हैं। पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल व विधानसभा अध्यक्ष जलालुद्दीनने कहा कि अब समय आ गया है कि पूरे विश्व को कोरोना जैसी बीमारी देने वालेदेश को सबक सिखाने की जरूरत है। अंत में देश की सीमा पर रक्षा में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में संतोष मिश्रा, निजामुद्दीन, लव बियार, विजयी तिवारी,नारद चौहान, सिकंदर पासवान, प्रेमनाथ तिवारी, मुलायम सिंह यादव, चंद्रशेखरचन्ना मौजूद रहे। संचालन ओपी जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें