फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपाठियों से मिलकर खुश नजर आए छात्र - छात्राएं

विज्ञापन
चकिया के सावित्रीबाई राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पढ़ते छात्र-छात्राएं। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
आठ माह बाद महाविद्यालयों के खुलने से परिसर में कुछ चहल-पहल शुरू हुई। महाविद्यालय खुलने के दूसरे दिन मंगलवार को कुछ महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी लेकिन हेतिमपुर स्थित बाबा जोगेश्वर नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सिर्फ दो छात्र उपस्थित हुए।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में दूसरे दिन मंगलवार को भी छात्राओं की काफी भीड़ रही। कई छात्राएं कक्षाओं में पढ़ाई करती नजर आई तो वहीं कई छात्राएं महाविद्यालय में बने पार्क में अपनी सहेलियों से वार्ता करती रही।महाविद्यालय में लगभग 250 छात्राएं उपस्थित थीं। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार स्थानीय राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम थी। शिकारगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित बाबा जागेश्वर नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को दो छात्र आए । महाविद्यालय के प्राचार्य प्रताप नारायण सिंह ने बताया कि छात्रों की संख्या जल्द ही बढ़ने की उम्मीद है।
चहनियां संवाददाता के अनुसार मां खंडवारी महाविद्यालय में मंगलवार को 65 छात्र उपस्थित रहे। जबकि यहां दो सौ छात्र पंजीकृत हैं। वहीं जटाधारी महाविद्यालय में छात्रों की से दस से बारह रही। इसी प्रकार लोकनाथ महाविद्यालय रामगढ़ में 40 छात्र उपस्थित रहे। धानापुर संवाद के अनुसार क्षेत्र के शहीद हीरा सिंह राजकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की पचास फीसदी उपस्थिति के साथ कक्षाएं शुरू हो गई है। महाविद्यालय परिसर बिना मास्क और सैनिटाइजर के विद्यार्थियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रामनरेश शर्मा ने बताया कि हर दो दिन पर कक्षाओं और कार्यालय को सेनिटाइज किया जा रहा है। कंदवा संवाददाता के अनुसार मां मंशादेवी पीजी महाविद्यालय बरहनी में सात सौ छात्रों में से मंगलवार को दूसरे दिन पचास छात्र ही पहुंचे। पहले दिन सिर्फ 35 छात्र आए थे। प्रबंधक सुनील सिंह व प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह ने बताया कि उम्मीद है कि आने वाले दिनों में छात्रों की संख्या में काफी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें