दुर्गवाती थाना क्षेत्र के महमुडगंज गांव के समीप जीटी रोड पर शनिवार की दोपहर एक ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से बाइक सवार एक युवक की मौत जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया । मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी रही।
चिपली गांव निवासी अजीत केवट अपने मित्र के साथ बाइक से धनेक्षा जा रहा था । इसी बीच जैसे ही वह महमुडग़ंज के पास पहुंचा कि तभी उसकी बाइक फिसल कर सड़क पर गिर गई। जब तक दोनों बाइक सवार कुछ समझ पाते तब तक पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गये। इस दौरान अजीत केवट की मौत की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।संवाद