फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों की टक्कर में मौत

Tue, 23 Dec 2014 01:39 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा।  थाना क्षेत्र के पेट्रोल पम्प के समीप दो ट्रकों के आमने-सामने की टक्कर में ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि  खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मृतक के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार सोमवार क ो दिन में करीब 11 बजे फरीदाबाद से कमानी लादकर एक ट्रक जमशेदपुर जा रहा था। जैसे ही ट्रक स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएचटू बीपी ढाबे के पास पहुंचा, वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से आमने-सामने भिड़त हो गयी।

जिसमेें ट्रक ड्राइवर सादिक (50) निवासी नौहूं जिला गुड़गांव (हरियाणा) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं खलासी निजार मुहम्मद (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया। वहीं खलासी को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया और शव को पुलिस अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल चन्दौली भेजकर, ट्रकों को अपने कब्जे ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें