फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक पर मिलेगी ट्रेनों के आवागमन, खान-पान और पर्यटन की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
एक क्लिक पर मिलेगी ट्रेनों के आवागमन, खान-पान और पर्यटन की सूचना
विज्ञापन

आईआरसीटीसी शुरू करेगा शीघ्र सूचना चैनल सेवा, लोगों को दी जाएंगी शीघ्र सूचनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। अब लोगों को मोबाइल पर आईआरसीटीसी से ट्रेनों के आवागमन, नए ट्रेनों के चलने, खान पान सेवा और पर्यटन से जुड़ी सूचनाएं तेजी से मिल सकेंगी। इसके लिए बस एक क्लिक करना पड़ेगा। आईआरसीटीसी ने ‘पुश नोटिफिकेशन’ नाम की सेवा शुरू कर रही है। आईआरसीटीसी ने इसके लिए मोबाइल तकनीकी संगठन मेसर्स मोमैजिक टेक्नोलॉजीज के साथ करार किया है। इस तकनीक के माध्यम से लोगों को शीघ्र सूचनाएं दी जा सकेंगी।
आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में ग्राहकों तक पहुंचने के लिए पुश नोटिफिकेशन तकनीक एक बहुत ही किफायती साधन है। आईआरसीटीसी यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य-सत्कार करने वाली कंपनी है। यह ई-टिकटिंग के साथ ट्रेनों, उड़ानों और होटलों की बुकिंग पर ऑन और ऑफ-बोर्ड खानपान सेवाओं के अतिरिक्त अपने संसाधनों के बढ़ोत्तरी कर रही है। हवाई यात्रा, ट्रेन यात्रा के तहत लग्जरी, डीलक्स और सामान्य पर्यटक ट्रेनों के माध्यम से न्यूनतम दर पर टूर-पैकेज प्रदान करती है। आईआरसीटीसी ने हाल ही में अपनी मौजूदा यात्री सुविधाओं में बस टिकट बुकिंग को भी जोड़ा है। अब इसी क्रम में ग्राहकों के लिए पुश - नोटिफिकेशन शुरू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट....
मुफ्त में सब्सक्राइब कर सकते हैं यह विशेष सेवा
पीडीडीयू नगर। पुश - नोटिफिकेशन क्लिक करने योग्य पॉप-अप संदेश है। यह मोबाइल उपयोगकर्ताओं के ब्राउजर पर दिखाई देता है। भले ही वे किसी भी उपकरण का उपयोग कर रहे हों। इससे आईआरसीटीसी ट्रेन की नियमतता, नई ट्रेन लॉच होने की खबर, कैटरिंग सेवाओं के साथ-साथ अपनी विभिन्न यात्रा, पर्यटन और टिकट संबंधी सेवाओं को बढ़ावा देने जैसी सूचनाएं अपने ग्राहकों तक तुरंत पहुंचाने में सक्षम होगी। ग्राहक इस विशेष सेवा को मुफ्त में सब्सक्राइब कर सकते हैं और ट्रेन संसाधनों के बारे में नवीनतम अपडेट भी प्राप्त कर सकते हैं।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1600
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें