पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने बुधवार की भोर में ट्रेनों में और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले चोर को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद मोबाइल फोन की कीमत 70 हजार रुपये है।
जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार की भोर में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम जब प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पूर्वी छोर पर पहुुंची तो वहां एक संदिग्ध हाल में बैठे युवक को देखा। उसे पकड़कर तलाशी लेने पर उसके पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए। गिरफ्तार रोहित पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर का निवासी बताया जाता है।