फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डंपर की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, सड़क निर्माण के दौरान हुआ हादसा

Wed, 05 Jun 2024 10:53 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli Road Accident News: चंदौली जिले में सड़क निर्माण में कार्य कर रहे दो मजदूरों की डंपर की चपेट में आने से जान चली गई। घटना के बाद डंपर छोड़कर चालक फरार हो गया।  
विज्ञापन
घटना के बाद लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ में बुधवार की भोर में सड़क निर्माण में कार्य कर रहे दो मजदूरों की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों की पहचान राजू माझी (30) व कांग्रेस माझी (28) के रूप में हुई। डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


यह है मामला 
चंदौली से लेकर चहनियां तीरगांवा तक एपको कंपनी द्वारा हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। बिहार के गया जनपद के रहने वाले भुरुआ थाना क्षेत्र के बिरहिमा गांव के रहने वाले राजू माझी पुत्र अवतार माझी व इसी थाना क्षेत्र के ग्राम बुधवाचक के रहने वाले कांग्रेस माझी पुत्र राधे माझी सड़क निर्माण में मजदूरी का कार्य करते थे। 

बुधवार की भोर में करीब 3 बजे सड़क ढालने के लिए लक्ष्मणगढ़ में निर्माण स्थल पर दोनों मजदूर प्लास्टिक बिछा रहे थे। सड़क निर्माण में ही लगे डंपर को चालक बैक करने लगा, जिससे दोनों मजदूर इसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


डंपर चालक यह देख भाग खड़ा हुआ। वहां कार्य में लगे अन्य मजदूर उन्हें चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्य कर रहे अन्य मजदूर बलुआ थाने पर पहुंचकर मुआयजा की मांग करने लगे। 

पुलिस बोली
इस संदर्भ में बलुआ थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी किसी के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें