फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर बिहार ले जा रहे 43 किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। स्थानीय पुलिस ने पालपुर गांव के समीप से लगभग 44 किलो गांजा बिहार ले जाते समय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अधेड़ बिहार के चैनपुर थाना के भगंदा गांव का निवासी है। उसने गांजा तस्करी की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने तस्करी के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ चकिया प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि शहाबगंज थानाध्यक्ष वंदना सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि गांजा की बड़ी खेप बिहार की तरफ जाने वाली है। इस सूचना के बाद शनिवार की रात साढ़े आठ बजे पुलिस ने पालपुर के समीप घेरे बंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसी बीच एक बाइक सवार पचास किलो की बोरी में कुछ सामान लेकर आता दिखा। पुलिस को देख कर वह घबरा गया और बाइक खड़ी कर वह भागना चाहा लेकिन तब तक पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा बरामद हुआ। बाइक सवार को बाइक और गांजा के साथ थाने पर लाकर पूछताछ की गई।यहां उसने अपना नाम रामदेव निवासी भगंदा, चैनपुर थाना बिहार बताया। गांजा की तौल करने पर 43. 8 किलो गांजा मिला। सीओ ने बताया कि गांजा बरामद कर रामदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बाइक भी सीज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें