पीडीडीयू नगर। जिले में संक्रमितों की संख्या में कमी के बाद रविवार को संख्या बढ़ गई। आज दस नए संक्रमित मिले जबकि पांच स्वस्थ हुए हैं। इस तरह एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 61 हो गई। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
रविवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में चार महिला और छह पुरुष संक्रमित मिले हैं। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में एक चहनियां, छह चकिया, एक धानापुर और दो पीडीडीयू नगर के रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में आज कोरोना की जांच के लिए कुल 787 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ रविवार को पांच संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16117 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 61 है, जबकि 15709 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।