फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीडीयू जंक्शन से 1.1 16-52-29

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम की चेकिंग में शुक्रवार को आधी रात के वक्त 1.18 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। वाराणसी निवासी व्यक्ति बैग में भरकर रुपए दुर्गापुर पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। जीआरपी ने रुपयों की गिनती के बाद इनकम टैक्स विभाग वाराणसी को सूचित किया। मौके पर पहुंची इनकम टैक्स विभाग की टीम रुपये और व्यक्ति को पकड़ कर अपने साथ ले गई। बता दें इससे पहले भी दो बार रुपयों से भरा बैग पकड़ा जा चुका है। जीआरपी ने तकरीबन ढाई करोड़ रुपये जब्त कर चुकी है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जीआरपी और आरपीएफ रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चला रही है। आधी रात के वक्त आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर सीढ़ियों के समीप पहुंची तो एक व्यक्ति बड़ा सा बैग लिए दिखा। संदेह होने पर बैग की तलाशी ली तो उसमें रुपयों के बंडल दिखे। उसे थाने लाकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम चमन महेश्वरी निवासी शीश महाल कॉलोनी रथयात्रा भेलुपुर वाराणसी बताया। रुपयों की गिनती की गई तो एक करोड़, 18 लाख, 22 हजार रुपए रहे। चमन ने बताया कि वह वाराणसी से नकदी लेकर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जा रहा था।
जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह और आरपीएफ डीडीयू पोस्ट प्रभारी संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि बरामद कैश में 2 हजार, पांच सौ, दो सौ और 100 के नए नोट के साथ पुराने वाले 100 और 50 के नोट भी शामिल है। बताया कि सरिया व्यवसायी रोहित जालान ने यह रुपये दुर्गापुर पहुंचाने के लिए दिए थे। आशंका है कि मामला हवाला से जुड़ा है। वहीं जीआरपी की सूचना पर आयकर अधिकारी वाराणसी जेपी चौबे के नेेतृत्व में पहुंची इनकम टैक्स विभाग की टीम ने रुपये और आरोपी को हिरासत में लेकर वाराणसी ले गई। जेपी चौबे ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बरामदगी टीम में जीआरपी अतिक्ति प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, एसआई अजीत कुमार, कांस्टेबल रविन्द्रनाथ, अब्दुल कलाम, सुधाकर यादव, आरपीएफ के एसआई कन्हैया लाल सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें