फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सिक्स लेन पूरा होते ही चंदासी तक पहुंचेगी नई बिजली लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदासी उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। साहूपुरी उपकेंद्र से चंदासी तक 33 हजार वोल्ट की नई हाईटेंशन लाइन बनाई जा रही है। करीब 8.50 करोड़ रुपये की परियोजना में ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। अभी दुलहीपुर में सिक्स लेन का निर्माण चलने के कारण खंभों पर तार नहीं खींचे जा सके हैं।
विज्ञापन

दरअसल, अभी चंदासी उपकेंद्र को साहूपुरी से केवल एक 33 हजार वोल्ट की लाइन से बिजली मिलती है। इस लाइन में किसी तरह की खराबी आने पर चंदासी उपकेंद्र की आपूर्ति बंद हो जाती है। इससे करीब 80 हजार उपभोक्ताओं को कई घंटे तक बिजली कटौती झेलनी पड़ती है। नई लाइन बनने के बाद चंदासी उपकेंद्र को बिजली पहुंचाने के लिए दूसरा रास्ता उपलब्ध हो जाएगा।
नई लाइन का निर्माण साहूपुरी से दुलहीपुर तक लगभग पूरा हो चुका है। दुलहीपुर में सिक्स लेन का काम पूरा होने के बाद वहां खंभों पर तार खींचकर लाइन को चंदासी उपकेंद्र से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद दोनों लाइनों से आपूर्ति की जा सकेगी। किसी एक लाइन में फॉल्ट आने पर दूसरी लाइन से बिजली दी जा सकेगी।
विज्ञापन

नई लाइन से चंदासी उपकेंद्र का बिजली लोड भी कम होगा। इससे पीडीडीयू नगर और आसपास के करीब 25 गांवों के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ दुकानदारों, कारोबारियों और किसानों को भी बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिलने की उम्मीद है।

सिक्स लेन पूरा होते ही खींचेंगे तार
चंदासी उपकेंद्र के एसडीओ दीपक पटेल ने बताया कि साहूपुरी से चंदासी तक नई 33 हजार वोल्ट लाइन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। दुलहीपुर में सिक्स लेन निर्माण के कारण तार खींचने का काम रुका है। सिक्स लेन का काम पूरा होते ही तार खींचकर नई लाइन से चंदासी उपकेंद्र को जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें