फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पड़ाव में पार्किंग भरने पर रामनगर के लंका मैदान भेजे जाएंगे वाहन

विज्ञापन
एयर शो के लिए भूमि समतल करती मशीन। संवाद
विज्ञापन
पड़ाव। वाराणसी के नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो को लेकर बुधवार को पड़ाव स्थित एक स्कूल में जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों तथा सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की ब्रीफिंग हुई। इसमें रूट मैप, पार्किंग, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण, जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डुमरी, सुजाबाद, कटेसर, बहादुरपुर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा, यातायात व दर्शकों की सुविधाओं के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी दी गई।
अधिकारियों को निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन कराने के निर्देश दिए गए, ताकि जाम की स्थिति न बने। एयर शो के दौरान राजघाट और सामने घाट पुल से वाराणसी की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
मुगलसराय और अलीनगर थाना क्षेत्रों से वाराणसी जाने वाले वाहन चालकों से इन पुलों का इस्तेमाल न करने और निर्धारित वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की गई है। प्रतिबंधित तिथियों में सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात निर्देश लागू रहेंगे। एयर शो में शामिल नहीं होने वाले और वाराणसी के रास्ते बाबतपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर या अन्य जनपदों की ओर जाने वाले वाहन चालकों को एनएच-19 और रिंग रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। उन्हें पड़ाव क्षेत्र और प्रतिबंधित पुलों की ओर जाने से बचने को कहा गया है। वाहन चालकों से बैरियर, मार्ग संकेतकों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। संवाद

एयर शो के लिए भूमि समतल करती मशीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें