फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोमरी कथा के समापन के दिन जाम से जूझता रहा पड़ाव चौराहा : दोपहर 12 बजे से लगा भीषण जाम, व्यवस्था हुई बेहाल

Tue, 26 Nov 2024 07:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली के पड़ाव क्षेत्र में जाम से सड़क ठहरी सी नजर आई। लोग जाम से जूझते रहे और पुलिस व्यवस्था नाकाम साबित होती दिखी। घंटे भर का समय बीता तब यातायात पुलिस ने बड़ी मशक्कत से जाम को छुड़वाया। जाम में फंसे सभी लोग डोमरी कथा में आए थे।
विज्ञापन
पड़ाव चौराहे पर लगा भीषण जाम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ाव क्षेत्र के डोमरी में सात दिनों से चल रही शिवमहापुराण की कथा का समापन मंगलवार को दोपहर 12 बजे हुआ। आखिरी दिन के कथा में सबसे ज्यादा 4 लाख लोगों की भीड़ जुटी। कथा समापन के बाद भीड़ से पड़ाव चौराहे पर भीषण जाम लग गया।

विज्ञापन


दोपहर 12.30 बजे से शाम के चार बजे तक जाम में 20 हजार से भी ज्यादा वाहन और पहली बार डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोग फंसे रहे। सवारी वाहन का इंतजार में हजारों की संख्या में महिलाएं खड़ी थीं। लेकिन पैर भी जवाब दे गए तो वे वहीं सड़क पर ही बैठ और लेट गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक भी खाली वाहन गुजरने पर उसमे लोग ठूसे जा रहे थे। व्यवस्था के दावों पर सवाल खड़े होते नजर आए और लोग यातायात पुलिस को कोसते रहे। बाद में यातायात पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को छुड़वाया लेकिन जनता नाराज दिखी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें