फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो साल में महज 40 फीसदी हुआ नौगढ़ पेयजल योजना का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पानी के संकट से जूझ रहे वनांचल के लोगों के लिए वर्ष 2022 में शुरू हुई 250 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजना का काम दो साल में महज 40 फीसदी हो पाया है। मार्च 2024 तक निर्माण कार्य पूरा करने की मियाद तय की गई थी। काम की सुस्त गति को देखते हुए दोबारा मियाद बढ़ाकर मार्च 2025 की गई है।
विज्ञापन


अमृत योजना के फेस-टू के तहत ढाई सौ करोड़ की कार्ययोजना से नौगढ़ इलाके के 86 गांवों में 900 किमी पाइप लाइन बिछाकर घर-घर पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके लिए गांवों में नौ टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है। भैसोढ़ा बंधे के पानी को शुद्ध कर टंकियों में पहुंचाया जाएगा। वहां से 86 गांवों के 12,301 घरों में 115 एमएलडी पेयजल रोज पहुंचाया जाएगा।

इनसेट......

बनाई जा रहीं नौ पानी की टंकियां

कार्यदाई संस्था ईस्ट इंडिया कंपनी लिमिटेड गांवों में टंकियों का निर्माण करा रही है। गंगापुर और सोनवार गांव में पांच-पांच सौ लीटर, नौगढ़ और मझगाईं में 350-350 लीटर, आमधा चरनपुर में 300 लीटर, शमशेरपुर में 250 लीटर, भैसोढ़ा में 175 लीटर, गहिला में सौ केएल व चिकनी गांव में 75 लीटर क्षमता की पानी की टंकियों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


इनसेट....

भैसाेढ़ा बांध का पानी शोधित कर होगी सप्लाई

योजना के तहत भैसोढ़ा बांध के पानी को तीन स्तर पर शोधित किया जाएगा। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, रॉ वाॅटर रिजवायर और फिल्टर प्लांट से पानी को साफ करने के बाद टंकियों में भेजा जाएगा। इसके बाद वहां से पाइप लाइन के जरिए घरों में पानी भेजा जाएगा।

इनसेट.......

वनक्षेत्र में अनुमति न मिलने से कई काम रुके

वनक्षेत्र में भूमिगत पाइप लाइन बिछाने के लिए कार्यदाई संस्था को वन विभाग से अभी तक अनुमति नहीं मिली है। अभी तक 450 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई है। करीब 450 किलोमीटर पाइप लाइन वनक्षेत्र में बिछाई जानी है।

कोट........

नौगढ़ में पेयजल परियोजना का काम चल रहा है। पाइप लाइन बिछाने के साथ टंकियां बनाईं जा रही हैं। वन विभाग से अनुमति नहीं मिलने के कारण कई जगह पाइप लाइन का काम शुरू नहीं हो पाया। - यूएस दूबे, जीएम, ईस्ट इंडिया कंपनी लिमिटेड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें