फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में वृद्ध और युवक की मौत, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद/ चकिया। जिले में अलग अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में बुजुर्ग और युवक की मौत हो गई। दीपावली के दिन हुई घटना से दो घरों में मातम पसर गया है। अलीनगर थाना अंतर्गत आलूमिल नई बस्ती के समीप कार के धक्के से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसी तरह बबुरी के समीप साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक पलटने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अलीनगर थाना अंतर्गत पीडीडीयू नगर के नई बस्ती निवासी सेवानिवृत्त रेलकर्मी गोपाल प्रसाद यादव (65) अपने बैंककर्मी पुत्र संजय यादव (30) के साथ सोमवार की सुबह बाइक से बाजार के निकले थे। आलू मिल के समीप पीडीडीयू नगर चकिया मार्ग पर एक कार से बाइक टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को समीप के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया। संजय का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कार को कब्जे में लेकर थाने ले गई। इस संबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई है वहीं युवक जख्मी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इसी तरह पीडीडीयू नगर चकिया मार्ग पर बबुरी बाजार में रविवार की रात साइकिल सवार को बचाने में बाइक पलटने से चकिया कोतवाली के लालपुर ग्राम पंचायत के छांगुरपुर निवासी राजू बिंद (28) की मौत हो गई। राजू विद्युत विभाग में मीटर रीडर था। घटना से परिवारीजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। राजू बिंद रविवार की शाम अपने रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहा था। चकिया पीडीडीयू मार्ग पर बबुरी पेट्रोल पंप के पास साइकिल को बचाने के दौरान बाइक असंतुलित हो गई गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बबुरी पुलिस ने घायल को चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दीपावली के दिन युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें