फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसे युवक की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 में टैंकर रिपेयरिंगके दौरान 11 अक्टूबर को आग लगने से दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए थे। इसमें इलाज के दौरान एक की रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुंडाकला गांव निवासी गोपाल चौहान की वार्ड नंबर-16, अलीनगर में टैंकर रिपेयरिंग की दुकान है। विगत 11 अक्टूबर को टैंकर के अंदर चेंबर में रिपेयरिंग के दौरान आग लग जाने से गोपाल चौहान (30) व उसका भाई सुजीत चौहान (33) गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों भाइयों को अलीनगर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां गोपाल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में रेफर कर दिया था। वहां भी हालत ठीक नहीं रहने पर रविवार को डॉक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया पर वहां ले जाते समय रास्ते में ही गोपाल की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन उसका शव अलीनगर थाने ले आए। भाई अजीत चौहान की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें