सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सोमवार को बार सभागार में जज अनिल कुमार ने शपथ दिलाई।
अध्यक्ष
रणधीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश
यादव, महामंत्री निशांत अख्तर सहित बार के शेष पदाधिकारियों ने शपथ ली।
जिला
जज ने कहा कि बार बेंच में सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। इसके चलते
वादकारियों, गरीबों और असहायों को आसानी से न्याय मिल जाता है। कहा कि
वादकारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए न्यायिक अधिकारियों व
अधिवक्ताओं को पहल करने की जरूरत है। जो भी समस्याएं आ रही हैं। उसके
समाधान के लिए अवगत कराएं।
अध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के
हितों को ध्यान में रखते हुए हरसंभव मदद की जाएगी।
कचहरी परिसर में जो भी
समस्याएं होंगी, उसे दूर करने के लिए प्रयास किया जाएगा। कहा कि अधिवक्ताओं
के सहयोग से मेरा प्रयास होगा कि वादकारियों को पूरा लाभ मिल सके।
इस अवसर
पर कपिलदेव सिंह, चंद्रमौली उपाध्याय, शमशेर बहादुर सिंह, वीरेंद्र
प्रताप सिंह, अजीत कुमार , नारायण मूर्ति ओझा, कामता प्रसाद यादव आदि
उपस्थित रहे। अध्यक्षता मुरलीधर सिंह व संचालन शशिशंकर सिंह ने किया।