गणतंत्र दिवस की तैयारी दिन भर चलती रही। मंगलवार को सरकारी, निजी भवनों पर शान से तिरंगा लहराएगा।
बुधवार
को मुख्य समारोह रिजर्व पुलिस लाइन्स में सुबह साढ़ेे नौ बजे होगा। यहां
जिलाधिकारी तिरंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसी तरह मुगलसराय में मंडल रेल
प्रबंधक कार्यालय पर डीआरएम ध्वजारोहण करेंगे, जबकि नगर पालिका कार्यालय पर
नगर पालिका के प्रभारी ईओ ध्वजारोहण करेंगे।
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र
दिवस को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। मंगलवार को दिन भर विभिन्न
स्कूलों और कार्यालयों पर इसकी तैयारी की गई। जिले में मुख्य कार्यक्रम
रिजर्व पुलिस लाइन्स में सुबह साढ़े नौ बजे गणतंत्र दिवस का परेड होगा। इस
दौरान पुलिस अधीक्षकअमित वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक जियालाल यादव,
क्षेत्राधिकारी नृपेन्द्र कुमार, आरई शिवनरायन यादव आदि रहेंगे।
इसी तरह
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर डीआरएम विद्या भूषण ध्वजारोहण करेंगे। यहां
मुख्य कार्यक्रम यूरोपियन कालोनी स्थित बाकले प्रमोद शाला में होगा।
यहां
आरपीएफ परेड के साथ विभिन्न स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्काउट
परेड, एनसीसी का परेड होगा और सांस्कृतिक कार्यकम आकर्षण का केंद्र बनेगा।
नगर पालिका कार्यालय पर प्रभारी ईओ ध्वजारोहण करेंगे । 91 यूपी बटालियन
एनसीसी की ओर से पूर्व मध्य रेलवे में परेड का रिहर्ल्सल किया गया तथा
लड़ाकू विमान की साफ सफाई की।
इसी तरह स्काउट और रोवर्स ने दिन भर तैयारियां की।