फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के साथ समन्वय बनाकर काम करें अधिकारी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान किसानों ने समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, माइनर व नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने, लो वोल्टेज व बाक-बार ट्रिपिंग की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को किसानों के साथ समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों को विभिन्न योजनाओं व वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के त्वरित निपटारे का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की शिकायतों का संबंधित अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर निपटारा कराएं। इस दौरान किसानों की ओर से अवगत कराया गया कि ककरैत रोड के पास में असुरक्षित तरीके से बिजली आपूर्ति की जा रही है। विश्व बैंक द्वारा ट्यूबवेल के लिए दी जा रही बिजली का कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से उपयोग किए जाने का आरोप लगाया गया। किसानों ने समितियों पर पर्याप्त खाद नहीं मिलने की शिकायत की। साथ ही यह भी कहा कि माइनर और नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच पाने के कारण धान की रोपाई में दिक्कत हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्या का निपटारा करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि अगली बैठक में बिजली, पानी तथा खाद आदि कोई शिकायत न प्राप्त हो। अधिकारी इसके लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान किसानों ने बारिश के मौसम जहरीले जीव जंतु के काटने का खतरा ज्यादा रहने तथा उपचार के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रैबीज व एंटी वेनम उपलब्ध सुनिश्चित कराने की मांग की। इस पर सीडीओ आर जगत सांई ने किसानों को अवगत कराया कि सीएमओ से बात कर पर्याप्त व्यवस्था करा ली गई है। इस दौरान प्रभारी उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव, एआर कोऑपरेटिव, ऊर्जा, सिंचाई आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें