नौगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत चल रहे पात्रता सर्वेक्षण कार्य में सुस्ती और लापरवाही पर बीडीओ अमित कुमार ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 31 जुलाई तक सर्वेक्षण कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को ब्लॉक कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में एडीओ पंचायत, आईएसबी, डाटा ऑपरेटर आदि के साथ बैठक कर बीडीओ ने सर्वेक्षण में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान ग्राम पंचायतों में सत्यापन कार्य की धीमी प्रगति पर बीडीओ ने नाराजगी जताई। इस दौरान बताया गया कि सत्यापन कार्य में गंभीरता न बरतने से बाधा पैदा हो रही है। इससे पात्र लाभार्थी लोग आवास योजना से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने सभी सहायक विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मौके पर जाकर सत्यापन में लगे कर्मचारियों से समन्वय बनाकर काम में तेजी लाने के लिए प्रेरित करें। बीडीओ उन्होंने आगाह किया कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने 31 जुलाई तक सर्वेक्षण कार्य पूरा करने की चेतावनी दी। तय समय में काम पूरा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।