फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभर समाज के अपमान का आरोप 

Sat, 11 Jun 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
विजय दिवस पर बोलते पूर्व मंत्री अनिल राजभर।
विज्ञापन
कस्बा स्थित पूर्व राज्यमंत्री अनिल राजभर के आवास पर शुक्रवार को महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान महाराजा के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान हुई गोष्ठी में सपा बसपा पर राजभर समाज का अपमान करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

गोष्ठी में पूर्व राज्यमंत्री अनिल राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव अपने संघर्ष और कुर्बानियों के बदौलत देश को दो सौ वर्षो तक विदेशी ताकतों के खिलाफ संघर्ष किया। आज सपा और बसपा विदेशी आक्रांताओं को सम्मान देकर महाराजा सुहेलदेव की अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि दीमक की तरह सपा और बसपा राजभर समाज को बर्बाद कर रहे हैं। इस दौरान श्री राजभर ने कहा कि जनपद के कुछ राजभर नेता अपने स्वार्थ के लिए सिर्फ बिरादरी को गुमराह कर रहे हैं, और उनके वोटों का सौदा करने में लगे हुए है। इसके पूर्व महाराजा सुहेलदेव की तैल चित्र पर माल्यापर्ण करके कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस मौके पर अदालती राजभर, गोपाल राजभर, टुनटुन,नरायण राजभर,मोलू राजभर, केएन राजभर, रामअधार,दीनबंधु, साहब, हरिद्वार, सीता, बंशी आदि रहे। अध्यक्षता भगवंत राजभर संचालन अमरजीत राजभर ने की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें