दुलहीपुर में पानी निकासी के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण।
नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत स्थानीय गांव सभा में मुख्य सड़क से सटे नाले की साफ सफाई न होने से उसका पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को आगवामन में दिक्कत हो रही है। लगातार शिकायतों के बाद भी नाले की सफाई न होने से नाराज होकर गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नाले की सफाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव से जीटी रोड तक आने के लिए मुख्य सड़क के किनारे ही नाले का निर्माण किया गया है।इससे ही गांव के पानी की निकासी होती है। नाले की सफाई न होने से एक माह पूर्व नाला चोक कर गया और इसका पानी मुख्य मार्ग पर बह रहा है। ऐसे में गांव से बाहर निकलने के लिए लोगों को नाले के गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। यही नहीं गांव के बाहर जीटी रोड के किनारे शंकर जी का मंदिर है। प्रतिदिन गांव के लोग मंदिर पर पूजा करने आते हैं। कई बार इसकी शिकायत ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी और ब्लाक कार्यालय पर की लेकिन नाले के साफ सफाई की उचित व्यवस्था नहीं की गई और पानी का सड़क पर बहना बदस्तूर जारी है। इस दौरान विनीता देवी, मनोरमा, रीना, रामवंती, पार्वती, सुखिया, सुनील। संतोष पटेल, सोमनाथ, अशोक, ब्रह्मा पटेल, राजू, पिंटू पटेल आदि रहे।