चहनियां। विधान सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हो, इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जहां कंपोजिट विद्यालय समुदपर में ग्रामीणों को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई। वहीं चहनियां बाजार में रैली निकाल कर लोगों को सात मार्च को अवश्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को समुदपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में बीडीओ सतीशचंद्र त्रिपाठी ने उपस्थित ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई। बाद में महिला स्वीप आईकन डॉ. सरिता मौर्य, एडुलीडर्स ग्रुप संयोजक निशा सिंह, सचिन सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया और डोर टू डोर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान सरिता मौर्य ने कहा कि हमारा एक एक मत महत्वपूर्ण है। पांच वर्ष में एक बार हर किसी को मतदान के जरिए मनपंसद सरकार चुनने का मौका मिलता है। ऐसे में लोगों को इसे चूकना नहीं है। इस मौके पर सहसंयोजक अरविंद सिंह, प्रधानार्चा अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, संजय सिंह, रेखा यादव, चारू पांडेय, रवि शंकर चौरसिया, प्रेम शंकर मिश्रा, शशि मोहन, इंदल, अमरेन्द पांडेय, कांताराम, कन्हैया सिंह, बीएलओ पूर्णिमा सिंह, संगीता, सरोज देवी, नीलम मिश्रा, आंगनबाड़ी कुसुम, पार्वती देवी रहे। इसी तरह चहनियां बाजार में जाब्स किरण संस्था के बैनरतले जुुलूस निकाल कर लोगों को मतदान कीमहत्ता समझाई गई। रैली को ब्रांड अंबेसडर स्वीप राकेश यादव रौशन और संस्था के प्रबंधक पवन कुमार मौर्या ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली चहनियां बाजार, रानेपुर, खंडवारी, सोनहुला में भ्रमण की। इस अवसर पर प्रियांशी, पायल मिश्रा, रचना, साल्वी, नीतू निषाद, प्रगति सिंह, अंशु प्रजापति, खुशी, अजय, मुरलीधर, नितिन सिंह, मुरारी, अभिषेक रहे।