पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन के चौथ चरण में बुधवार को जिला प्रशासन ने अन्य व्यवसायों के साथ जिलेभर की मिठाईयों की दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी है। मिठाई निर्माताओं ने जिलाधिकारी के आदेश के बाद इसके लिए तैैयारियां भी शुरू कर दी है।
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन लागू किया था। जिसके कारण मिठाई दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ था और उस दौरान उन्हें मिठाइयां फेंकनी पड़ी थी। लोग मिठाई की दुकानों को खोलने के आदेश का इंतजार कर रहे थे। लॉकडाउन के चौथे चरण में बुधवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने मिठाई की दुकानों को खोलने की इजाजत दी है। उन्होंने अपने आदेश में कहा कि मिठाई विक्रेता दुकानों पर बैठाकर मिठाई बेचने की इजाजत होगी। वहीं दुकानों पर बैठाकर मिठाई नहीं खिला सकेंगे। इनके खुलने का समय सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक है। इसके साथ ही लॉकडाउन के समस्त नियमों का पालन भी किया जाना आवश्यक है।