पीडीडीयू नगर। औद्योगिक शहरों में फंसे श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी है। मंगलवार को सूरत से जौनपुर जा रही सात ट्रेन स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। इससे चंदौली जिले के तीन हजार श्रमिक उतरे।
श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेनों का संचालन लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को आनंद विहार, गाजीपुर झांसी से वाराणसी जा रही चार स्पेशल ट्रेनें यहां पहुंची। यहां श्रमिकों को उतारा गया। इसी तरह सूरत से सूरत से जौनपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनें स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। यहां चंदौली के हजारों श्रमिकों को उतारा गया। यहां थर्मल स्क्रीनिंग कर और नाम पता, मोबाइल नंबर नोट करने के बाद रोडवेज की बसों से श्रमिकों को उनके घर भेजा गया। इस दौरान आरपीएफ के सहायक कमांडेंट टीके अग्रहरि के नेतृत्व में आरपीएफ, जीआरपी के कर्मियों और रेलवे के अधिकारियों की टीम ने बारी बारी से सबको बाहर निकाला। सुबह से लेकर देर रात तक ट्रेनों के आवागमन शुरू किया गया है।
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन के दौरान औद्योगिक शहरों में फंसे श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी है। बुधवार को भी पं. दीनदयला उपाध्याय जंक्शन से विभिन्न राज्यों में फंसे हजारों मजदूरों को लेकर 36 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें गुजरी। ट्रेनों के ठहराव के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
दिल्ली, बंगलोर, अहमदाबाद, हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडू के चेन्नई सेंट्रल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों में फंसे श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेनों से श्रमिकों को घंर पहुंचाया जा रहा है। मंगलवार को भी विभिन्न राज्यों से श्रमिकों को लेकर बिहार के दानापुर, पूर्णिया, कटिहार, बापूधाम, बरौनी, किशनगंज, गया, सहरसा, अरसिया, आरा, बक्सर सहित विभिन्न जिलों के लिए 36 ट्रेेने गुजरी।
पीडीडीयू नगर। श्रमिकों को घर तक पहुंचाने के लिए चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में रेलवे की ओर से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। बुधवार को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार की देख रेख में सुबह से शाम तक बीस हजार पैकेट भोजन श्रमिकों को उपलब्ध कराया गया।
मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना के निर्देश पर रेलवे के विभिन्न विभागों की ओर से श्रमिकों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सोमवार से कार्मिक विभाग ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में भोजन परोसने की शुरूआत की। वहीं बुधवार से वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग की टीम ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में भोजन परोसने की शुरूआत की। श्रमिकों ने खाना पानी, फल, केक, बिस्किट वितरित की। इस दौरान मिथलेश कुमार सिंह, सुरेश पंजियार, बिजय बहादुर कुमार, राजहंश, रतन कुमार, रंजीत राय, आजाद खान, आनंद कुमार, मुहम्मद सफीर, एमपी धवन, सियाराम, संजय कुमार गुप्ता, सुरेश पंजियार रहे।