फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अब गलियों में भी बुझाई जा सकेगी आग, अग्निशमन उपकरणों से लैस बाइक मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। एसपी आदित्य लांग्हे ने बुधवार को पुलिस लाइन से अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि अब गर्मी में कस्बा व बाजार की पतली गलियों में भी पुलिस पहुंचकर आग बुझाएगी। अग्निशमन व आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ से आग व आपात सेवाओं के लिए चार वाहन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन वाहनों में एक मोटर साइकिल है जो अग्निशमन उपकरणों से सुसज्जित है और कम समय में पतली गलियों और कस्बों में पहुंचकर आग बुझाने के लिए डिजाइन की गई है। वहीं दो पंप यूनिट पिकअप वाहन व एक फायर टेंडर (हाई प्रेशर ट्रक) भी प्राप्त हुआ है। प्राप्त चार वाहनों से आग लगने से संबंधित सूचना पर कम से कम समय में पहुंचा जा सकेगा। इन वाहनों के माध्यम से तंग गलियों व कस्बों में पहुंचना आसान होगा और रिस्पांस टाइम भी और बेहतर होगा। आमतौर पर देखा जाता है कि कस्बा व बाजार की तंग गलियों में आग लगने पर समय से अग्निशमन के वाहन नहीं पहुंच पाते थे। इससे काफी क्षति होती है। इस दौरान एएसपी अनंत चंद्रशेखर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें