फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फरवरी 2021 में पूरा होगा चंदौली-सकलडीहा आरओबी

विज्ञापन
मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन आरओबी। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बहुप्रतिक्षित चंदौली-सकलडीहा रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण की मियाद बढ़ती जा रही है। जिस आरओबी को पहले मार्च 2019 में बनकर तैयार होना था वह फरवरी 2021 में पूरा होगा। इस बीच पुल निर्माण की मियाद तीन बढ़ाई जा चुकी है। पहले तो सेतु निगम की धीमी चाल से काम में देरी हुई अब कोराना की वजह देर हुई।
विज्ञापन

इस आरओबी का निर्माण वर्ष 2017 में तकरीबन 35 करोड़ की लागत से शुरू हुआ तो जिले के लोगों को लगा कि इसके निर्माण के बाद जाम से निजात के साथ आवागमन में सहूलियत मिलेगी लेकिन काम में देरी के चलते अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। सेतु निगम के अनुसार फरवरी 2021 में पूरा होगा। पुल निर्माण नहीं होने से लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे न सर्फ समय अधिक लग रहा है बल्कि पैसा भी ज्यादा खर्च कर चंदौली या सकलडीहा जाना पड़ रहा है।
चंदौली-सकलडीहा आरओबी यूपी और बिहार को जोड़ने वाला पुल होगा। यह पुल वाराणसी से चहनिया, सकलडीहा होते हुए चंदौली शहर के साथ ही एनएच दो को जोड़ेगा। जिससे यूपी से बिहार और बिहार से यूपी आने जाने वालों को आसानी होगी। मगर पुल निर्माण में देरी से लोगों को चंदौली से पीडीडीयू नगर होते हुए वाराणसी या फिर गाजीपुर के रास्ते बिहार जाना पड़ रहा है। वहीं पुल निर्माण के चलते क्रासिंग भी बंद कर दी गई जिससे नगर में आने जाने वालों को शहर से बाहर पांच से 10 किमी का लंबा चक्कर लगना पड़ रहा है। इसके निर्माण में तेजी लाने के लिए डीएम नवनीत सिंह चहल भी कई बार हिदायत दे चुके हैं लेकिन काम समय से पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

चंदौली-सकलडीहा आरओबी का निर्माण फरवरी 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पिलर निर्माण के साथ स्लैब का कार्य लगभग अंतिम चरण में है। सर्विस रोड और ढलान का काम जल्द पूरा किया जाएगा। क्रासिंग का काम बाकी है उसे भी समय से पूरा कर आवागमन के लिए चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एके सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें