पीडीडीयू नगर। किसान मजदूर सेना संगठन के सदस्यों की बैठक रविवार को कांवर गांव स्थित महरौड़ी देवी मंदिर परिसर में हुई। इस दौरान पदाधिकारियों जिले के किसानों को खाद के लिए हो रही परेशानी पर चिंता व्यक्त करते हुए डीएम से समितियों पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। कहा कि इस समय धान की खेती का पीक ऑवर चल रहा है। फसल को खाद की अत्यंत आवश्यकता है। वहीं केंद्रों से खाद गायब है। ऐसे में किसान खुले बाजार से महंगे दर पर खाद खरीदने को विवश हैं। उन्होंने तत्काल समितियों पर खाद उपलब्ध न कराए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष कमलाकांत सिंह, दिलीप कुमार पांडेय, अमन सिंह, कमलेश कुमार यादव, ब्रह्मदेव पाठक, अमित कुमार, सचिन कुमार, अनिकेश सिंह रघुवंशी मौजूद रहे। संवाद