फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भूमि पर सड़क निर्माण मामले में वीडीओ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। विकासखंड के बजरडीहा में वन भूमि पर सड़क बनाने के मामले में डीएफओ दिनेश सिंह ने खंड विकास अधिकारी सुदामा यादव को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। वनरक्षक और वन दरोगा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं प्रधान समेत चार लोगों पर चकरघट्टा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मनरेगा योजना से वन क्षेत्र में सड़क का निर्माण कराने पर अब खंड विकास अधिकारी नौगढ़ सुदामा यादव के विरुद्ध नोटिस जारी करने जा रहा है जबकि बजरडीहा के ग्राम प्रधान संजय यादव समेत चार लोगों के विरुद्ध चकरघट्टा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। डीएफओ रामनगर दिनेश सिंह ने कहा है कि वन अपराध में संलिप्त वन विभाग के वनरक्षक और वन दरोगा को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो निलंबन की कार्रवाई होगी। बताया जाता है कि प्रभाग के अंतर्गत मझगांई रेंज के (चकरघट्टा वीट) कंपार्टमेंट नौ के रामपुर चिकनवा रोपावनी में पौधों को काटकर वनस्पतियों को नष्ट किया जा रहा था। वनाधिकारी इमरान खान 14 सितंबर को वनदरोगा वीरेंद्र पांडे, वन रक्षक प्रसिद्ध नारायण, शिवपाल चौहान, राजकुमार व अन्य कर्मियों के साथ गश्त पर निकले तो देखा कि ग्राम प्रधान संजय यादव के द्वारा पड़हवा गांव के सुक्खु, फुलगेंद, राजनाथ के साथ लेबरों के द्वारा मिट्टी खोदकर नई सड़क बनाने हेतु मिट्टी डलवाया जा रहा था, मना करने पर लोग मान गए लेकिन दो दिन बाद देखा गया कि पूरी सड़क बना दी गई। सड़क बनाने की सूचना अधिकारियों को मिलने के बाद आनन-फानन में प्रधान समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया।
मनरेगा योजना से वन क्षेत्र में नई सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। वन क्षेत्राधिकारी को खंड विकास अधिकारी के विरुद्ध नोटिस जारी करने को कहा गया है।-दिनेश सिंह, डीएफओ
विज्ञापन

वन अपराध में प्रधान और उनके साथी सहित चार के विरुद्ध चकरघट्टा थाने में वन विभाग ने मामला दर्ज कराया है। जांच पड़ताल करने के लिए थाना पुलिस को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

-श्रुति गुप्ता, सीओ, नक्सल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें