फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। मोबाइल के माध्यम से दीक्षा एप के जरिए छात्र-छात्राओं को पढ़ाई कराने के लिए बीआरसी पर आयोजित प्रशिक्षण से लगातार गायब रहने वाले चार अध्यापकों को बीईओ अरविंद यादव ने बुधवार को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए डायट प्राचार्य जिला प्रशिक्षण व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र पर दीक्षा एप का रविवार से प्रथम चरण में 150 शिक्षकों का लगातार प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण में कुछ शिक्षकों के न पहुंचने की जानकारी के बाद भाजपा के जिला प्रतिनिधि देवेंद्र साहनी ने निरीक्षण किया तो पाया कि प्राथमिक विद्यालय मलेवर की सुनीता केसरी ,प्राथमिक विद्यालय देवखत के सुनील कुमार आनंद, प्राथमिक विद्यालय बसोली के अशोक नारायण सिंह, प्राथमिक विद्यालय हरियाबाध की सुमनलता यादव उपस्थित नहीं है। उन्होंने इसकी जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी। डीआईओएस ने खंड शिक्षा अधिकारी को अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की जांच करने को कहा। बीईओ ने जांच की तो शिकायत को सही पाया। उन्होंने प्रशिक्षण से गायब रहने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए डायट प्राचार्य व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है। साथ ही गायब अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें