फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बाइक की डिकी से तीन लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी। स्थानीय बाजार में बाजार में मंगलवार की दोपहर में एक दुकान के सामने खड़े बाइक की डिग्गी खोलकर उचक्कों ने तीन लाख रुपये उड़ा दिए। रुपये गायब होने से बाजार में सनसनी फैल गई। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के दुकानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल कर उचक्के का पता करने में जुटी है।
विज्ञापन

सिकठिया गांव निवासिनी शारदा देवी अपने बेटे आशीष पटेल के साथ बबुरी स्थित यूनियन बैंक में अपने बचत खाते से रुपये निकालने आई हुई थी। दोपहर में दो बजे के करीब तीन लाख रुपये निकालने के बाद वह बाहर निकली और आशीष ने रुपये की गड्डी बाइक की डिग्गी में रख ली है। बस स्टैंड के समीप ग्राहक सेवा केंद्र में अपने खाते का बैलेंस चेक कराया। शारदा देवी इसके बाद एक दुकान में सामान खरीदने के लिए गई। सामान खरीदने के बाद वह सामान की कीमत देने के लिए बेटे को बुलाया। बेटा आशीष बाइक को छोड़ कर दुकान में चला गया। बाहर निकल कर बाइक के समीप पहुंचा तो डिग्गी खुली मिली। यह देख उसके होश उड़ गए। उसके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और ग्राहक सेवा केंद्र और यूनियन बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लिया और जल्द ही उचक्कागिरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस संबंध में सीओ चकिया नीरज कुमार ने बताया कि उचक्कागिरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें