फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों इंतजार के बाद नहीं मिल रहा राशन, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। स्थानीय कस्बा स्थित सरकारी राशन दुकान से ग्रामीणों को समय से राश नहीं दिया जा रहा है। इससे नाराज होकर सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदार के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दुकानदार की ओर से गरीबों को परेशान किया जा रहा है। जब भी अनाज बांटने का समय होता है तो दुकानदार गायब रहता है। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार तो वह अपने दुकान पर आने के बाद मशीन नहीं चलने का बहाना बनाते हैं। इससे लोगों को बैरंग वापस होना पड़ता है। दो दिनों से गांव के लोग सुबह छह बजे पहुंच रहे हैं। इंतजार के बाद भी राशन नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत आपूर्ति निरीक्षक से भी की है। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक केके मिश्र ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में निब्बुल केसरी, मुस्लिम, सोनू जायसवाल, विकास गुप्ता, धर्मशिला, अनीता, किशोरी चौहान, मुन्ना शर्मा, मुन्ना गुप्ता और मुनीर अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें