फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस का एसी खराब, हंगामा

Sun, 06 Sep 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद विहार से गुवाहाटी जा रही 12506 डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के दो एसी कोच में में खराबी आ जाने से यात्रियों की हालत खराब हो गई। नाराज यात्रियों ने शुक्रवार की देर रात ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर जमकर हंगामा किया। रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रेन को दो घंटे तक रोके रखा। काफी प्रयास के बाद सुरक्षा बलों ने अगले स्टेशन पर एसी ठीक करने का आश्वासन देकर ट्रेन को आगे रवाना किया। यही नहीं अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा बलों ने बीमार यात्रियों को भी जबरन खराब एसी कोच में ही बैठा दिया। 
विज्ञापन


डाउन नार्थ इस्ट एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार की रात लगभग ग्यारह बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। ट्रेन के प्लेटफार्म पर रुकते ही कोच संख्या बी 1 और बी 2 के यात्रियों ने बोगी का  एसी खराब होने की शिकायत रेल कर्मियों से की, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। इससे यात्रियों का गुस्सा बेकाबू हो गया। निर्धारित समय पर ट्रेन खुल गई। बगैर एसी ठीक किए ही ट्रेन को रवाना होते देख यात्रियों ने जंजीर खींच कर ट्रेन को रोक दिया और प्लेटफार्म पर नारेबाजी करने लगे। कोच के या़त्री रमन ने बताया कि ट्रेन दिल्ली से खुली तभी से  कोच का एसी काम नहीं कर रहा था। इसकी शिकायत पिछले कई स्टेशनों पर की गयी।

महिला या़त्री सुमन ने बताया कि उसका तीन वर्ष के बच्चे की हालत गर्मी से खराब हो गई। यात्रियों ने बताया कि सबसे ज्यादा बुजुर्गो और बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हुई। ट्रेन दो घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही लेकिन फिर भी अधिकारियों ने एसी को ठीक कराना  मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें